चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता जिले में बंगाल में आए चक्रवात का असर दिखाई देने लगा है। गुरुवार की सुबह पांच बजे से रुक रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, आलू, मटर और चना की बुवाई भी प्रभावित होने के आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के सामने फसल बचाने के साथ ही रबी की फसलों की समय पर बुवाई करने की चुनौती खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अर्णव चक्रवात से हो रहे हैं बारिश से किसानों की चिंता बढ़ीबारिश से धान की फसल पर खतरा बारिश के कारण धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। खेतों में पानी भरने और फसल के गिरने की स्थिति में किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर जिन खेतों में धान...