चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर पंचायत के विकास को नई गति मिलने जा रही है। लखनऊ में विधायक कैलाश आचार्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर नगर की विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नगर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष मांग रखी। नगर विकास मंत्री ने चकिया नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इस धनराशि से नगर में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि चकिया नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देने के लिए ...