Chandauli News: चकमार्ग बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बसौली ग्राम पंचायत के लालतापुर गांव में सरकारी चकमार्ग को जेसीबी से खोदकर बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 700 मीटर लंबे सरकारी चकमार्ग को अवरुद्ध कर दिए जाने से अनुसूचित बस्ती के लोगों, किसानों, स्कूली बच्चों और मरीजों के आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत ब्लॉक कार्यालय, राजस्व विभाग तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने रास्ता दो, न्याय दो तथा दबंगई बंद करो के नारे लगाकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कालेपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.