Chandauli News: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकासखंड के विभिन्न गांव में इस समय चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को रमदत्तपुर गांव के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया और इसके विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और चकबंदी में पारदर्शिता लाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों को चकबंदी प्रक्रिया में विशेष लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिससे छोटे और कमजोर किसनों के हित प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धारा 52 के तहत की जा रही चकबंदी प्रक्रिया से ग्रामीण और किसान संतुष्ट नहीं हैं। हम लोगों के घर के सामने के खेत और रोड पर स्थित हमारी थोड़ी-थोड़ी जो जमीन हैं,उनको ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.