चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: चंदौली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जिले के विकास पुरूष पंडित कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती गुरुवार को कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान मुख्य अतिथि पंडित जी के पौत्र एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी समेत अन्य कांग्रेसजनों ने सदर तहसील स्थित पार्क में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि चंदौली पंडित जी की कर्म भूमि रही है। यहां की मिट्टी में वह खास खूबी है। इससे उनको यहां से खास लगाव रहा है। उन्होंने यहां कई बड़े बांध, नहरों का जाल, हास्पिटल, डिग्री कालेज, पालीटेक्निक...