चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और जिला खेल जगत फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले दिन चेस प्रतियोगिता का आयोजन प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। इसमें 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें आनंद, सौरभ, दिव्यांश, प्रांजल, रितेश, अभियान, आदित्य, अमृत, अर्पित, राज गौरव, आयुष, अभिजीत ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में आनंद, आयुष, आदित्य,अमृत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि आयुष और आदित्य फाइनल राउंड में पहुंचे। शुभारंभ डायरेक्टर दिवाकर यादव ने किया। इस मौके पर डीन आरपी सिंह, स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली व जिला खेल जगत फाउंडेशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ...