चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता।जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद को बाढ़ प्रभावित घोषित करने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि विगत दिनों हुई व्यापक बारिश से जिले में किसानों की 70 से 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। भारी बारिश से लोगों के जान-माल की भी क्षति हुई है। उन्होंने मांग की कि पूरे जनपद चंदौली को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए और बर्बाद फसल का पूरा मुआवजा किसानों को दिया जाए। ग्रामसभा वार प्रशासनिक सर्वे कराकर बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: चंदौली को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करें सरकार: अरुण द्विवेदी ज्ञापन में सकलडीहा कस्बा सहित पूरे...