Chandauli News: घोड़सारी में बाढ़ निकासी के लिए नाले की होगी रिमाडलिंग
चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया क्षेत्र के घोड़सारी गांव में बाढ़ और बारिश के पानी के जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। वहां अब खुले नाले की जगह भूमिगत ह्यूम पाइप बिछाई जाएगी। ताकि पानी आसानी से आगे निकल सके। जिससे कि जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। इससे आधा दर्जन गांवों के करीब 12 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मंगलवार को आरईडी के सहायक अभियंता रंजन मौर्य ने मौके पर पहुंचकर इसकी पैमाइश भी शुरू करा दी है।
बाढ़ निकासी व्यवस्था क्षेत्र के खिलची, घोड़सारी, जिगना, पश्तुआं, परमंदापुर, इमलियां सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहले से छह एमएम की पाइप लगाई गई थी। इससे पहाड़ी नदियों में बाढ़ आने और भारी बारिश होने पर जलनिकासी पूरी तरह से नहीं होने पर इलाका डूब जाता था। लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.