Chandauli News: घायल दुकानदार की उपचार के दौरान मौत
चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया कस्बा में एक महीने पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में घायल किराना व्यवसायी विजय गुप्ता की बीते शनिवार शाम मौत हो गई। कस्बा स्थित विजय- अजय की किराने की दुकान में बीते 14 जुलाई की रात भीषण आग लग गई थी। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पीडीडीयू नगर गये विजय गुप्ता तेज रफ्तार में चहनिया के लिए निकले, तभी रास्ते में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले एक महीने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। बीते शनिवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव शाम को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी सुमन सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश हो गईं। पिता राजा राम की मौत कुछ महीने पहले ही हुई थी। घर में मां शहजादी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.