चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: शिकारगंज(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बॉर्डर स्थित चतुरीपुर गांव की मटिहानी बस्ती में शुक्रवार दोपहर से लापता 5 वर्षीय सुप्रीत का शव शुक्रवार की देर रात पास की गड़ई नदी में उतराया हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बच्चे की नदी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। चतुरीपुर गांव की मटिहानी बस्ती निवासी सुरेश साहनी का नदी किनारे ही घर था। दोपहर में अचानक बच्चा नदी में चला गया और पानी में डूब गया। बच्चे के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उ...