Chandauli News: घर मे घुस कर चार लोगों को मारापीटा
चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर (सिटकिया) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों को पीटने का मामला सामने आया है। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परशुरामपुर निवासिनी कविता शर्मा पत्नी आलोक शर्मा के अनुसार बीते छह नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वह परिवार के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव के ही राकेश शर्मा, रोहन शर्मा, श्रीकांत शर्मा और चंदन शर्मा अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ दरवाजे पर पहुंचे और गेट खटखटाने लगे। दरवाजा खोलते ही सभी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।हमले में कविता शर्मा, उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.