Chandauli News: घर के उपर लटक रही बिजली केबल के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
चंदौली, जुलाई 3 -- Chandauli News: दुलहीपुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर क्षेत्र के ग्राम भिसौड़ी में पिछले कई महीनों से बीच रास्ते और घरों के उपर लटक रहा एबीसी विद्युत केबल ग्रामीणों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बना हुआ है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि केबल इतना नीचे झूल रहा है कि दोपहिया आर चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आरोप है कि कई बार भूपौली बिजली उपकेंद्र के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की कि लटक रहे केबल को तत्काल पोल (खंभा) लगाकर ऊंचा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रदर्शन करने वालों में साहिल यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.