Chandauli News: घंटेभर बारिश होने पर निर्माणाधीन सड़क पर हुआ जलभराव
चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के आसपास रविवार की शाम घंटेभर हुए बारिश के कारण जलभराव की समस्या हो गई। इस दौरान जंक्शन के समीप सड़क पर जलभराव से होकर यात्री आवागमन करने को मजबूर दिखे। वही हाइवे निर्माण क रने वाली कंपनी को कोसते ननजर आए। नगर में हाइवे निर्माण के दौरान कई जगहों पर सड़क अधूरी पड़ी है, जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्टेशन के गेट नंबर एक के समीप देखने को मिली। यहां मुख्य मार्ग पर घुटने भर तक पानी भर गया। सड़क अधूरी होने और नाली जाम होने से बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो गया। रविवार को ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को इसी जलभराव से होकर स्टेशन तक आना-जाना पड़ा। कई यात्रियों के कपड़े भीग गए, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.