Chandauli News: ग्राहक से ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाकर पीटा
चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव में मंगलवार को ग्राहक से ज्यादा पैसा लेने का आरोप लगाकर ऊंट मालिक ने मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि गंगा में डूबोकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। क्षेत्र के कटेसर निवासी पीड़ित प्रहलाद कुमार यादव गांव के ऊंट मालिक सुरेन्द्र यादव के यहां गंगा रेती पर ऊंटवान का काम करता है। आरोप है कि एक ग्राहक से 600 रुपये लेने के संदेह में सुरेन्द्र यादव ने उससे रुपये मांगे। प्रहलाद का कहना है कि उसने ग्राहक से केवल 100 रुपये ही लिए थे। इसके बावजूद उसकी तलाशी ली गई। आरोप है कि रुपये नहीं मिलने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। तहरीर में यह भी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.