चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब उनका मानदेय 2500 प्रतिमाह से बढ़ाकर 3500 रुपय प्रतिमाह कर दिया गया है। इस क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें बरेली में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मौजूद राज्यसभा सांसद साधना सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह सहित एसपी आकाश पटेल एवं अन्य पुलिस अधिकारियों, सभी थानों से जुड़े ग्राम चौकीदारों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और देखा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम प्रहरियों के मानदेय में की गई वृद्धि उनके योगदान के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- Balia News: दिवाली...