Chandauli News: ग्रामीणों से जनसंवाद कर पुलिस ने किया जंगलों में कांबिंग
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और पूर्व में कायम रही नक्सली गतिविधियों के दृष्टिगत बुधवार को नौगढ़ थाना पुलिस ने क्यूआरटी टीम के साथ अमदहां व भरदुआं गांव के आसपास पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में वृहद कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने जंगलों, पगडंडियों और संभावित छिपने वाले स्थानों की सघन तलाशी ली और ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस और क्यूआरटी टीम सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखी। यह भी पढ़ें- मदकोट क्षेत्र में साइबर जागरूकता कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.