Chandauli News: ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाया बदसलूकी का आरोप
चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां क्षेत्र के कैलावर गांव में तैनात लेखपाल पर ग्रामीणों से कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगा है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मामले को लेकर कैलावर गांव निवासी सुग्रीव कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो लगभग चार दिन पहले कैलावर गांव में भूमि पैमाइश के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। सुग्रीव कुमार का आरोप है कि लेखपाल का ग्रामीणों के प्रति व्यवहार उचित नहीं है। वहीं, मामले में लेखपाल ने ग्रामीण के आरोपों को निराधार बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.