चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद l क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा l ग्रामीण मुख्य सड़क पर कीचड़ और पानी के बीच धान के पौधे की रोपाई करके अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे l ग्रामीणों का आरोप है कि दलित बस्ती की सड़क लंबे समय से जर्जर है। बारिश होते ही नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है और जगह-जगह कीचड़ जमा हो जाता है। इससे लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Gridih News: सड़क के गड्ढ़ों और कीचड़ में मछली डाल ग्रामीणों ने जताया विरोध इसी रास्ते पर प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। सड़क पर कीचड़ और पानी जमा रहने से छोटे बच्चों क...