Chandauli News: ग्रामीणों का जूस पिलाकर कराया अनशन समाप्त
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। बेन-धरौली मुख्य मार्ग से रोहाखी गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों का अनशन रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर जल्द ही सड़क की मरम्मत और नए सिरे से निर्माण कराने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: संपर्क मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का भूख हड़तालग्रामीणों की समस्या रोहाखी गांव का संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत बाइक और साइकिल सवारों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.