Chandauli News: गौशाला का बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने किया निरीक्षण
चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के छुछाड़ गांव स्थित चतुरीपुर स्थित गौशाला का बुधवार की दोपहर बीडीओ अनिल राय और एडीओ पंचायत नारायण दत्त तिवारी ने निरीक्षण किया। बरसात के मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने गौशाला में पशुओं के रहने, चारा-पानी, साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अनिल राय ने संबंधित कर्मचारियों को गौशाला में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सुल्तानप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.