Chandauli News: गौशाला का किया निरीक्षण कर जाना हाल
चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद।नवागत खंड विकास अधिकारी चकिया, अनिल कुमार राय ने बुधवार की दोपहर विकासखंड क्षेत्र के फिरोजपुर गांव स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद पशुओं की देखभाल, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। खंड विकास अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों से गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या, उनके स्वास्थ्य परीक्षण तथा नियमित देखरेख के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस दौरान एडीओ पंचायत एनडी तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.