चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोविंदापुर रजवाहा में रविवार को बुजुर्ग महिला का शव मिला। ढून्नू गांव स्थित छलका के पास इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस की ओर से पहले महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में शिनाख्त पालपुर गांव निवासी महाराजी देवी (60) के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार गोविंदापुर रजवाहा में पानी के तेज बहाव के साथ महिला का शव बहकर छलका के पास पहुंच गया। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं, तो कुछ अन्य कारणों की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी निरी...