Chandauli News: गोबर फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में बीते रविवार की सुबह आम रास्ते पर गोबर फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशुनपुरा निवासी घनश्याम, डिम्पल पुत्रगण हरिशंकर यादव और प्रिया यादव पत्नी घनश्याम अपनी जमीन पर गोबर फेंकने गए थे। इसी को लेकर दूसरे पक्ष के रामनगीना यादव, आशुतोष, अनिल और प्रियांशु से विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए शिवमूरत यादव के सिर पर भी लाठी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवमूरत यादव की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.