Chandauli News: गोकुल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य अमित कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार और पापाचार बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए प्रभु का अवतार होता है। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचार बढ़ने पर देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया। वासुदेव जी उन्हें गोकुल में नंद बाबा और यशोदा के यहां छोड़ आए और वहां से कन्या को लेकर कारागार लौट आए। कंस जब कन्या को मारने चला तो वह हाथ से छूटकर आकाशवाणी करते हुए बोली कि तुझे मारने वाला गोकुल में जन्म ले चुका है, जिसके बाद वह विंध्याचल में निवास करने लगीं। इधर गोकुल में नंद बाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.