चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु अपने गुरुओं के दर्शन एवं पूजन के लिए आश्रमों में पहुंचने लगे। आश्रमों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम और सर्वेश्वरी समूह में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने गुरु पूजन, दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आश्रम परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहीं, सकलडीहा में संत डगरिया आश्रम, चंदौली में छोटे आश्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की ...