Chandauli News: गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर रहेगा रूट डायवर्जन
चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 28 जुलाई शाम 6 बजे से 29 जुलाई रात 12 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखना है। इसके तहत बिहार की ओर से एनएच-19 होकर वाराणसी जाने वाले वाहनों को आलमपुर और पचफेड़वा से सीधे हाईवे के रास्ते भेजा जाएगा। वाराणसी, सारनाथ, बाबतपुर एयरपोर्ट, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और बलिया की ओर जाने वाले चारपहिया एवं मालवाहक वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। गोधना चौराहा, चकिया तिराहा और एफसीआई तिराहे पर भी भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गुरु पूर्णिमा पर मेंहदी घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.