Chandauli News: गुरु के बिना कल्याण संभव नहीं: अखिलानंद
चंदौली, अगस्त 10 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित कामाख्या परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर कथा वाचक अखिलानंद जी ने पार्वती चरित्र की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कहा कि सती के भस्म होने के पश्चात देवताओं ने भगवान शंकर से विवाह के लिए निवेदन किया। कथा वाचक ने बताया कि नारद जी के हिमाचल भवन पहुंचने पर स्वागत किया गया। नारद जी ने माता पार्वती को पूर्व जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि हे काली, तुमने बिना तपस्या के ही महादेव की सेवा की और वह भी सेवा-अभिमान के साथ की। इसलिए दीनदयालु ने तुम्हारा सारा गर्व नष्ट कर दिया। अतः तुम चिरकाल तक तपस्या करते हुए शिव की आराधना करों। जब तुम तपस्या से पवित्र हो जाओगी तो महादेव तुम्हें स्वीकार कर अपनी अर्धांगिनी बना लेंगे। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.