चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव चौराहे स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। आश्रम के स्वयंसेवक की ओर से कई दिन पहले से रंगाई पुताई से लेकर साफ-सफाई, टेंट, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपवन से लेकर मालवीय पुल पर आश्रम गेट के सामने तक बैरियर लगाने का कार्य, लाइटिंग और सजावट कार्य पूरी हो चुकी है। तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- आश्रम में वार्षिक-पत्रिका का किया गया लोकार्पण आश्रम में भक्तों की भीड़ वहीं गुरुपूर्णिमा पर्व पर आश्रम में गुरु दर्शन के लिए हजारों भक्तों की भीड़ होती है। इस क्रम में आश्रम में अनुयायी, स्वयंसेवक और गुरु दर्शन के लिए देश विदेश सहित विभिन्न राज्यों और शाखाओं से आने वाले गुरु भक्त...