Chandauli News: गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनें किसान : कुलपति
चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम एवं इफको के सहयोग से नैनो उर्वरक पर आधारित जनपदीय सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पौधरोपण कर किया। उन्होंने पौधे लगाने के अलावा किसानों को पौधे भी वितिरत किया। साथ ही किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि किसान गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनें। किसान यदि स्वयं वैज्ञानिक पद्धति से बीज उत्पादन करें तो उत्पादन लागत में कमी आएगी। वहीं गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.