चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हैंड बैग एवं पिट्ठू बैग में भरकर ले जा रहे 7.424 किग्रा गांजा बरामद किया गया। वहीं एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गांजा तस्कर सकलडीहा थाने के खड़ेहरा ग्राम निवासी उत्सव सिंह बिहार से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था। इससे उसे अच्छा लाभ मिलता था। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...