चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/इलिया, हिटी। जिले में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। कभी धूप तो कभी छावं से लोग उमस से बेहाल रहे। वहीं दोपहर बाद सैदूपुर सहित आसपास के इलाकों में तेज गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। जबकि पीडीडीयू नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। इलिया क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सैदूपुर कस्बे में इलिया-चकिया मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए भारी जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलभराव बना आफत सड़क पर पानी रूकने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद सड़क पर ज...