चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के गया में आयोजित पितृपक्ष मेला के दौरान पिंडदान के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पीडीडीयू मंडल द्वारा गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सुचारु ट्रेन परिचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग के मार्गदर्शन और मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में सभी विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया। 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गया जंक्शन से कुल 1726 कोचिंग ट्रेनों का परिचालन हुआ। इसमें 436 प्रारंभिक, 441 गंतव्य और 849 पासिंग ट्रेनें शामिल थीं। इस अवधि में 11 लाख 78 हजार 97 यात्रियों का आवागमन हुआ। प्रतिदिन औसत 78,540 यात्रियों ने यात्रा की, जबकि 5 अक्टूबर को सर्वाधिक 94,734 यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज ह...