चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में दो दिन से हो रही रुक रुक कर बारिश के कारण सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। बारिश का पानी जमा होने के कारण बाइक और आटो सवार गड्ढे में पलट जा रहे है। जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राहगीरों ने पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताया। सड़क को ठीक कराए जाने की मांग किया। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के साथ तहसील मुख्यालय है। सकलडीहा अलीनगर तिराहा से होकर हाइवे मार्ग निकला हुआ है। स्टेट हाईवे से पूर्वांचल के विभिन्न हिस्सों में हजारों छोटी बड़ी वाहन गुजरते हैं। कार्यदाई संस्था की लापरवाही के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के पानी से गड्ढे भर जाने से बाइक सवार और सवारी वाहन पलट जाने से चोटिल हो जा रहे है। ...