Chandauli News: गंगा में उफान से लगातार कटान जारी, किसान सहमे
चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: धानापुर हिंदुस्तान संवाद। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है। इसके साथ ही नदी किनारे की मिट्टी का कटान भी तीव्र गति से शुरू हो गया है। गुरुवार को भी किनारे के खेत लागातार कट कर नदी में गिरते रहे। गंगा की कटान का यह भयावह दृश्य देख तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। पुरवा हवाओं के चलते कटान की गति भी तेज हो गई है। पिछले चार-पांच दशक से गंगा कटान के चलते यह पूरा इलाका परेशान है। तटवर्ती गांव के किसानों की बड़े पैमाने पर उपजाऊ भूमि गंगा कटान के चलते बर्बाद हो गई है। अब तक हिंगुतरगढ़ और बुद्धपुर गांव के ही किसानों की पचासों एकड़ उपजाऊ भूमि गंगा के फेटे में चली गई है। यह भी पढ़ें- गंगा में बढ़ रहा जलस्तर, खादर में बाढ़ और कटान आगे भी अभी इतनी ही जमीनें कटान की जद में हैं, जो कभी भी गंगा की धारा में समा सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.