Chandauli News: गंगा में उतराया में मिला युवक का शव
चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के सामने शनिवार की शाम करीब छह बजे गंगा में एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंगा किनारे मवेशियों के लिए चारा काट रही महिलाओं ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगा से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव निवासी 24 वर्षीय प्रवेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रवेश कुमार पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। वहीं सूचना परिजन भी रोते विलखते मौके पर पहुंच गए। धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.