Chandauli News: गंगा घाटों और सरोवरों का डीएम, एसपी ने लिया जायजा
चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा तय करने के लिए शनिवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न पूजा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पीडीडीयू नगर स्थित मानसरोवर तालाब और दामोदरदास पोखरा सहित प्रमुख घाटों पर पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने पीडीडीयू नगर के एसडीएम और ईओ सहित संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की निरंतर साफ-सफाई एवं गहरे पानी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) और संक्रमण से बचाव के लिए पानी व घाट के किनारों पर चूने का छिड़काव करने को कहा।पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.