Chandauli News: गंगा का तेजी से बढ़ने लगा जलस्तर, नीचे की सीढ़ियां डूबी
चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/चहनियां, हिटी। सावन में हो रही बारिश से जिले में गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। करीब एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। शनिवार को बलुआघाट की सीढ़ियां और किनारे बने गंगा मंदिर डूबने के साथ ही उपर चढ़ने लगा है। ग्रामीणों का मानना है कि गंगा में बढ़ाव शुरू होने से बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। जिससे तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को चिंता होने लगी है। इससे जिले के करीब 50 गांव प्रभावित होते हैं। जिले में सकलडीहा तहसील के सकलडीहा, चहनियां और धानापुर ब्लॉक के करीब 50 से अधिक गांव गंगा किनारे हैं जो बाढ़ से प्रभावित होते हैं। तहसील क्षेत्र के 12 गांव अत्यधिक बाढ़ प्रभावित हैं। जिनमें प्रसाहटा, दिया, गड्डोचक और गंगापुर जैसे गांव शामिल हैं। वहीं चहनियां और धानापुर ब्लाक के तटवर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.