चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बीते चार दिनों से गंगा के जलस्तर में ठहराव के बाद से शुक्रवार की रात से फिर पानी बढ़ने लगा है। गंगा में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू होने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी बढ़ने के साथ ही निचले क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर भय का माहौल है। शनिवार को गंगा के जलस्तर में चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। जिससे रात आठ बजे तक जलस्तर 68.46 मीटर तक पहुंच गया। जबकि जिले में चेतावनी बिंदु 70.26 और खतरा बिंदु 71.26 मीटर है। यह भी पढ़ें- नेपाल को लेकर अलर्ट के बीच यूपी के इस जिले बढ़ा बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रही नदी अभी पानी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे है लेकिन जिस तरह से प्रति घंटे चार सेमी की गति से पानी ...