Chandauli News: गंगापुर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से रोष
चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: नौगढ़। विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत गंगापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र लंबे समय से बंद रहने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इससे क्षेत्र के नौनिहाल बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलने से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, टीकाकरण से संबंधित गतिविधियां तथा अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन केंद्र बंद रहने से ये सुविधाएं बाधित हो रही हैं। बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.