Chandauli News: खेल मैदान में गिट्टी-बालू रखने से नाराज खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ स्थित खेल मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को खिलाड़ियों का आक्रोश फूट पड़ा। मैदान में जगह-जगह गिट्टी और बालू फैले होने तथा बड़े-बड़े गड्ढों के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। आक्रोशित खिलाड़ियों ने मैदान में प्रदर्शन कर जिम्मेदारों से शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग किए। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान में लगातार ट्रकों की आवाजाही हो रही है। इस वजह से न केवल मैदान की सतह खराब होकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं मैदान में बिखरी गिट्टी और बालू के कारण दौड़, फुटबॉल, क्रिकेट समेत अन्य खेलों का अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी कई बार गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.