चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। शनिवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में उन्हें याद किया गया और पुष्प अर्पित कर शिक्षकों, विद्यार्थियों ने नमन किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। नगर पालिका इंटर कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों...