Chandauli News: खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चंदौली, नवम्बर 22 -- Chandauli News: चकिया। विकासखंड चकिया क्षेत्र के संकुल रामपुर भभौरा में शनिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मुसाहिबपुर के कक्षा पांच के छात्र बृजेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 50 मीटर बालिका दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दिरेहू की कक्षा पांच की छात्रा खुशबू ने बाजी मारी। बीईओ ओमप्रकाश मिश्रा ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह र्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रदीप कुमार जैसल, विरेन्द्र मोहन सिंह, राम अवध सिंह, दिलीप कुमार, दिनेश सिंह, विनय गुप्ता, प्रवीण चंद पांडेय उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.