Chandauli News: खेतों में भरा बारिश का पानी, किसानों में रोष
चंदौली, अगस्त 10 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के बड़ौरा गांव में सड़क चौड़ीकरण के बाद जलनिकासी की व्यवस्था बाधित होने से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश का पानी गांव की बस्तियों और आसपास के खेतों में जमा होने से ग्रामीणों के साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चकिया को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण से पहले सड़क के दोनों ओर और पूर्व से जलनिकासी के लिए कुलावे, नालियां और पानी निकासी के मार्ग बने थे। सड़क चौड़ीकरण के बाद कुलावे और नालियां बंद हो गईं, जिससे बारिश और अन्य जल का निकास पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे गांव में व्यापक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रार्थना पत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.