Chandauli News: खुले में शौच से मुक्ति के लिए किया जागरूक
चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद l शहाबगंज विकासखंड के लेहरा खास गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए सोमवार को थिंकर्स इवोल्यूशंस फाउंडेशन की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। संस्था के संस्थापक करुणेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए खुले में शौच न करने और शौचालय का नियमित उपयोग करने की अपील की। रैली के बाद सभा आयोजित कर ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। दरअसल सरकारी अभिलेखों में लेहरा खास गांव को पहले ही खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जा चुका है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: ओडीएफ गांवों का हाल बेहाल, अब भी खुले में शौच करते हैं लोग गांव के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.