चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्रमोहन के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिले में विभिन्न नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चकिया कस्बे में उप जिलाधिकारी के सहयोग से विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। साथ ही प्रतिष्ठानों पर निर्मित की जा रही मिठाइयों के नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। टीम ने चकिया कस्बे में निकट तहसील चकिया, माली स्वीट एवं बनारस स्वीट की दुकान से गुलाब जामुन एवं बर्फी के नमूने लिए। ...