चंदौली, नवम्बर 27 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। जिले में स्थापित क्रय केंद्रों पर अब तक एक भी छंटाक खरीद नहीं हो पायी है। कारण कि अभी फसल पककर तैयार नहीं हो पायी है। कुछ खेतों की कटाई हो गई है तो धान में काफी नमी है। इसके चलते किसान उपज बेचने के लिए क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र खरीद शुरू होने का दावा किया है। फिलहाल आठ हजार से ज्यादा किसानों ने अपने उपज को बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है। इसके सापेक्ष चार हजार से अधिक किसानों का सत्यापन भी हो गया है।

धान खरीद की तैयारी और लक्ष्य धान के कटोरे के रूप में विख्यात इस जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए शासन से 2 लाख 21 हजार मिट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य Rs.2,441 प्रति कुंतल निर्धार...