Chandauli News: खतरे में नौनिहालों की जान, जोखिम में कर रहे पढ़ाई
चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: चंदौली। जिले में दो दर्जन से अधिक परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार गुजर रहे हैं। इससे नौनिहालों की जान खतरे में है। बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई पूरी करते हैं। इससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रतिदिन अनहोनी की आशंका बनी रहती है। हालांकि शिक्षा विभाग का दावा है कि स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही चालू माह में तारों को हटाने का टारगेट भी तय कर दिया गया है। जिले में 1185 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे पढते हैं। जिले में करीब 102 ऐसे विद्यालय थे। जिसके ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहते थे। इससे लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा बच्चों की जान का खतरा बना रहता था। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.