चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: चहनियां। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार की देर शाम जारी क्षेत्रीय कार्यसमिति की सूची में जिले के चहनियां क्षेत्र निवासी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को कैथी स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पार्टी और संगठन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर निरंतर मजबूत हो रही है। काशी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़कर और सशक्त बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. अखिलेश अग्रहरी, रविकांत मौर्य, सूर्यकांत, अजय गुप...