Chandauli News: क्षतिग्रस्त पुलिया में फंसी स्कार्पियो, बाल-बाल बचे सवार
चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में अमावल मार्ग पर बनी पुलिया डेढ़ वर्ष से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है। इस जर्जर पुलिया के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को एक स्कार्पियो पुलिया के टूटे स्लैब में फंस गई। जिसमें सवार लोगों ने किसी तरह सवारियों ने जान बचाई। यह पुलिया दशकों पहले घरचित माइनर पर बनी थी और अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पुलिया का स्लैब टूट जाने के कारण तीन मीटर चौड़ी पुलिया अब मात्र डेढ़ मीटर में सिमट गई है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन काफी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं। सकलडीहा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री, बाबा कालेश्वरनाथ के दर्शनार्थी और चतुर्भुजपुर बाजार जाने वाले लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। क्षतिग्रस्त पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.