Chandauli News: क्रासिंग गेट में तकनीकी खराबी आ जाने से लगा रहा जाम
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: नियमताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। दानापुर रेल मंडल के कुछमन रेलवे क्रासिंग में तकनीकी खराबी आ जाने से गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे गेट बंद हो गया, जिससे क्रासिंग से आवागमन ठप हो गया। विभागीय कर्मचारियों के काफी प्रयास के बाद तकनीकी खराबी दूर होने पर डेढ़ घंटे बाद क्रासिंग से आवागमन शुरू हुआ। क्रासिंग पर आवागमन ठप होने से लोग परेशान दिखे। पीडीडीयू- पटना रेल खंड पर स्थित कुछमन रेलवे क्रासिंग से गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक मालगाड़ी रवाना हुई। इस दौरान क्रासिंग की चाबी फंस गई और गेट नहीं खुला। इससे अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इसमें स्कूली बच्चे, मरीज, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान तीखे धूप में जाम में फंसे लोग परेशान दिखे। इसकी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.